अयोध्या में हो रहे सड़क चौड़ीकरण में मंदिर मस्जिद दरगाहों को संरक्षित करने की सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन की मांग( बाबा जाहिद खाँ वारसी)
अयोध्या में हो रहे सड़क चौड़ीकरण में मंदिर मस्जिद दरगाहों को संरक्षित करने की सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन की मांग( बाबा जाहिद खाँ वारसी)
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
अयोध्या -धर्मनगरी अयोध्या के सुंदरीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत,स्थानीय मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
जिसके कारण कई मंदिर मस्जिद और दरगाहें तथा मजारें चौड़ीकरण के दायरे में आ रही हैं,जिन्हें संरक्षित करने की मांग सूफी खानकाह एसोसियेशन द्वारा उठाई गई है।
सूफ़ी खानकाह एसोसियेशन उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़ाहिद खाँ वारसी बाबा ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री भारत सरकार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों और सरकार के जिम्मेदारों को पत्र लिखकर मांग की है।
एक बयान जारी करते हुए वारसी बाबा ने कहा कि सरकार को सभी धर्मों की आस्था का सम्मान करना चाहिए,पवित्र नगरी अयोध्या का सुंदरीकरण और मार्गों का चौड़ीकरण निश्चित रूप से सरकार का सराहनीय प्रयास है,किंतु सरकार को अन्य धर्मों के धर्म स्थलों के विषय में भी विचार करना चाहिए बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर उक्त स्थानों पर सेतु निर्माण कराया जाए!

Post a Comment