मिल्कीपुर सी एच सी की अखबार की सुर्खियों में बना हुआ फिर भी मरीजों को बाहर से दवा खरीदना पड़ता
मिल्कीपुर सी एच सी की अखबार की सुर्खियों में बना हुआ फिर भी मरीजों को बाहर से दवा खरीदना पड़ता
कब होगी मिल्कीपुर सीएचसी पर कार्यवाही क्यों बने हैं इस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मेहरबान क्यों
ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को धड़ल्ले से लिखी जा रही है बाहर की दवाएं
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या।
सरकार चाहे जो हथकंडा अख्तियार कर ले लेकिन सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जेब ढीली ही करनी पड़ती है। ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केन्द्रों का हाल कुछ ज्यादा ही खराब है। यहां आने वाले मरीजों को बेखौफ बाहर की दवा लिखी जाती है। मिल्कीपुर सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाई लिखे जाना गांव के गरीब मरीजों को भारी पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि डॉक्टरों की मनमानी से मरीजों को परेशानी हो रही है।
वर्तमान में मौसम बदलने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा लाने को कहा जाता है। गुरुवार को मिल्कीपुर सीएचसी पर इलाज के लिए आये रामधनी ने बताया कि उन्हें गैस व पेट संबंधी दिक्कत भी। डॉक्टर ने बाहर से दवा लिख दिया है। बाहर वाली पर्ची की दवा मेडिकल स्टोर पर 306 रुपये में मिली है। वहीं इलाज के लिए आयी महिला राम कुमारी को बाहर मेडिकल स्टोर वाली पर्ची थमा दी गई। उनकी दवा 120 रुपये की है।
आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों में पूरी तरह से रामराज्य कायम हो गया है। यहां निर्धारित समय से पहले ही डॉक्टर केबिन छोड़कर चले जाते हैं, जबकि मरीज बाहर बैठे डॉक्टर का इंतजार करते रहते हैं। गुरुवार को डाक्टर मरीजों को देख रहे थे और बाहर मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली दवाओं के लिए पीली पर्ची लिख रहे थे। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पर्ची ही डॉक्टरों का कोड है। उसी के हिसाब से डॉक्टरों का कमीशन मेडिकल स्टोरों से पहुंचा दिया जाता है।
बता दें कि अभी दो दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएससी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 12 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि मरीजों को बाहर की दवाएं नहीं लखी जाएगी। उसके बाद भी डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाई लिखी जा रही है। फिलहाल इस विषय पर सीएचसी अधीक्षक हसन किदवई ने कहा कि मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जायेगी।



Post a Comment