बंजर भूमि पर बाउंड्री का निर्माण करना पड़ा मंहगा, संचालक
बंजर भूमि पर बाउंड्री का निर्माण करना पड़ा मंहगा, संचालक
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के टकसरा गांव में बंजर के खाते की सरकारी भूमि पर विद्यालय की बाउंड्री वाल बना कर अवैध कब्जा करना विद्यालय संचालक को महंगा पड़ गया है। अवैध कब्जेदार के खिलाफ एसडीएम मिल्कीपुर के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा इनायत नगर थाने में (प्रीवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 3) लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। राजस्व गांव टकसरा के क्षेत्रीय लेखपाल अनीश कुमार द्वारा इनायतनगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 1481 क्षेत्रफल 0.038 हेक्टेयर बंजर के खाते की भूमि है। उक्त खाते की 0.002 हेक्टेयर भूमि पर कंक्रीट का पिलर एवं बाउंड्री वाल बनाकर श्री चंद तिवारी पुत्र राम बिहारी तिवारी निवासी जमुआ, वर्तमान निवासी टकसरा द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने अवैध कब्जेदार पर ग्राम सभा की संपत्ति पर क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने आरोपी श्री चंद तिवारी के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में आरोपी अवैध कब्जेदार को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Post a Comment