Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

श्रद्धालुओं का जत्था रवाना मां शारदा दर्शन के लिए 60 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना मां शारदा दर्शन के लिए 60 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज


 जिला संवाददाता दल बहादुर पांडेय अयोध्या


अयोध्या- मां शारदा देवी मैहर के दर्शन के लिए भक्तों का 60 सदस्यीय जत्था शुक्रवार की शाम मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय से मां शारदा देवी मैहर माता दर्शन करने के लिए जा रही बस को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन  सिंह ने रवाना किया।

भक्तों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे जे पी पाण्डेय (जय माई) ने बताया कि निरंतर कई वर्षों से मां शारदा परिवार के तत्वाधान में हर माह मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र से निरंतर एक बस माता जी के दर्शन के लिए जाती है उन्होंने कहा कि हमारा यह संकल्प है कि ज्यादा से ज्यादा लोग माता जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें उन्होंने कहा कि मां सभी के कष्टों का निवारण करने वाली है।


 इस यात्रा में भाजपा नेता शंभू सिंह, पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता राजेश सिंह , अखंड पाण्डेय, जय नारायण सिंह, सर्वेश सिंह  बब्लू सिंह पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह भीखी का पूरा  बब्लू सिंह प्रधान विनायक पुर प्रधान गौतम सिंह सहित कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भी माता के दर्शन के लिए गये हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं