Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया

 लखनऊ  भारतीय जनता पार्टी के  स्थापना दिवस पर लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ

 विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के चावलिश वें स्थापना दिवस पर लखनऊ महानगर के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में और पार्टी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया और पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उसके उपरांत पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्र को संबोधित प्रेरणादायी उद्बोधन सुना गया और दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किए गए

पार्टी मुख्यालय पर प्रातः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और उसके उपरांत सभी ने  प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना 


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह प्रदेश महामंत्री एमएलसी एवं लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा एवं पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

पार्टी द्वारा सुनियोजित सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने लखनऊ मध्य विधानसभा सिविल अस्पताल के सामने बूथ संख्या  दो सौ इकहातर पर पार्टी का चिन्ह कमल का फूल बनाकर व एक बार फिर से भाजपा सरकार लिखकर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ कियाप्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला  सुभाष यदुवंश और लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मंडल अध्यक्ष आनंद पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

इसके उपरांत मुकेश शर्मा ने केंट मंडल तीन मुरली नगर की बूथ संख्या दो सौ अस्सी पर कमल का फूल बनाकर लखनऊ महानगर स्तर पर दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम संयोजक हेमंत दयाल व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।जिसके उपरांत विभिन्न स्थानों पर मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों द्वारा भी दीवार लेखन कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किया गया

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री एमएलसी डॉ दिनेश शर्मा ने ऐशबाग वार्ड की बूथ संख्या बारह पर विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने बूथ संख्या दो सौ तीरसठ पर विधानसभा पुरनिया कार्यालय पर राजेश्वर सिंह ने सरोजनी नगर दक्षिण मंडल दो कि बूथ संख्या तीन सौ इक्यांबे पर ध्वजारोहण किया व लाइव कार्यक्रम सुना

महानगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष सीता नेगी के नेतृत्व में महामंत्री रीना चौरसिया अर्चना साहू शाहिदा खान शिखा श्रीवास्तव और पूनम कनौजिया ने प्रदेश कार्यालय पर फूलों और रंगों से कमल के फूल की रंगोली भी बनाई और कार्यालय को सजाया गया

सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत लखनऊ महानगर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कल मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर स्वच्छता अभियान व सह भोज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं