बांके के प्रहार से घायल ब्यक्ति की जिला अस्पताल मे मृत्यु
बांके के प्रहार से घायल ब्यक्ति की जिला अस्पताल मे मृत्यु।
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज
जिला संवाददाता दल बहादुर पांडेय अयोध्या
अयोध्या -थाना क्षेत्र खंडासा की ग्राम पंचायत कोटिया मजरे जखवा में दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया,झगडे के दरम्यान जय बहादुर गोस्वामी उर्फ गोली बाबा पुत्र जयकरन उम्र लगभग 50 वर्ष ने अपने सगे भाई जय राम गोसाईं पुत्र जयकरन उम्र 60 वर्ष पर बांके से ताबडतोड कई वार करके घायल कर दिया।जबकि दोनों भाई लगभग 10-15 वर्ष से अलग रह रहे थे।जय बहादुर उर्फ गोली बाबा प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
इस बीच हल्ला गोहार होने पर आस पास वाले इकट्ठा हुए और 108 डायल किया एंबुलेंस से सीएचसी खंडासा पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल अयोध्या रिफर कर दिया।अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।परिवार में मचा कोहराम।खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया मजरे जखवा गांव का मामला।
थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार ने बताया कि लाश पीएम पर है और मृतक के लड़के आ रहे हैं तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment