राम राज भारती "फतेहपुरी" को अनागत मार्तण्ड व निशा सिंह नवल को मिला अनागत चंद्रिका सम्मान
राम राज भारती "फतेहपुरी" को अनागत मार्तण्ड व निशा सिंह नवल को मिला अनागत चंद्रिका सम्मान
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
विनय शुक्ला
लखनऊ
लखनऊ के योगी नगर, सीतापुर रोड स्थित अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान के तत्वावधान में एक विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ शिव भजन कमलेश ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर व कवि एल पी गुर्जर लखनवी, विशिष्ट अतिथि डॉ सत्य देव द्विवेदी पथिक एवं अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर त्रिपाठी नवल रहे। इस अवसर पर डॉ राम राज भारती को अनागत मार्तण्ड सम्मान एवं श्रीमती निशा सिंह नवल को अनागत चंद्रिका सम्मान से सम्मानित किया गया। अनागत कविता आन्दोलन के प्रणेता व अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजय प्रसून, डॉ शिव भजन कमलेश व एल पी गुर्जर लखनवी द्वारा माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण के साथ साथ प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ निशा सिंह नवल की सुमधुर वाणी वंदना से व कवयित्री प्रतिभा गुप्ता के कुशल संचालन से हुआ।
इस तरह अनागत काव्य समारोह में पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ अजय प्रसून, शशि नारायण त्रिपाठी, प्रतिभा श्रीवास्तव, गीता गंगवार, प्रेम चन्द श्रीवास्तव, संजय सागर, नन्द लाल शर्मा, विनय सिन्हा, प्रवीण पाण्डेय, आशुतोष आशु, विपुल कुमार मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ सुधा मिश्रा, राम राज भारती, एल पी गुर्जर लखनवी, मनमोहन बाराकोटी, राजीव वत्सल, मनमोहन बाराकोटी, जितेंद्र मिश्र भास्वर, नवल किशोर त्रिपाठी, पण्डित रवीश पाण्डेय तेन्दुआ, उमा मणि लखनवी, अर्चना सिंह, प्रतिभा गुप्ता आदि ने अपनी उत्कृष्ट अनागत कविताओं का पाठ कर कवि सम्मेलन को शिखर तक पहुँचाया।
अनागत काव्य एवं सम्मान समारोह के आयोजक डॉ अजय प्रसून ने सभी आये हुए साहित्यकारों एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment