निकाय चुनाव आचार सहिंता लगते ही शहर में उतरी गई नेताओं के होडिंग पोस्टर
निकाय चुनाव आचार सहिंता लगते ही शहर में उतरी गई नेताओं के होडिंग पोस्टर
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन आदर्श सहिंता का पालन कराने में जुट गया। रविवार रात को ही पलिया पुलिस प्रशासन व नगर पालिका के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए भाजपा सपा बसपा कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं संभावित उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर होडिंग्स हटवाए जाने लगे। चुनावी माहौल बनाने के लिए लगाए गए बैनर पोस्टर रात तक हटाए जाते रहे।
नगर पालिका ने शहर में अभियान चलाकर चौक चौराहों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के पोस्टर होडिंग्स बैनर हटाकर जब्त कर लिए। बता दें कि रविवार को नगर निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता की घोषणा जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी।

Post a Comment