काल बनकर दौड़ी अनियंत्रित रोडवेज बस मेन रोड से डिवाइडर क्राश करके लोगों को रौंदा
काल बनकर दौड़ी अनियंत्रित रोडवेज बस मेन रोड से डिवाइडर क्राश करके लोगों को रौंदा
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़
विनय शुक्ला
कमलापुर-सीतापुर
सीतापुर के कमलापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस जो सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही थी नेशनल हाईवे पर कमलापुर में बड़े चौराहे के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराती हुई सर्विस लेन में जा घुसी जिससे सर्विस लेन पर ठेला लगाए एवं अन्य सामान खरीद रहे कई लोग घायल हो गए वहां पर खड़ी कई साइकिल, मोटरसाइकिल,एवं ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गए स्थानीय लोगों की मानें तो एक लोग की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की सीएससी कसमंडा में मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कसमंडा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने पारस कुमार पुत्र किसुन कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी खरगापुर थाना कमलापुर, राजू पुत्र परवेश उम्र 15 वर्ष निवासी पतारा कला थाना कमलापुर, तथा एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 60 वर्ष होगी को मृत घोषित कर दिया वही रामप्रसाद पुत्र भरोसे निवासी मधवापुर थाना कमलापुर अमन गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी कमलापुर जगरानी पत्नी प्यारे निवासी ककैया पारा थाना कमलापुर की हालत को गंभीर देखते हुए जगरानी तथा रामप्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं अमन गुप्ता का इलाज सीएचसी कसमंडा में जारी है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।


Post a Comment