गौरीफंटा अंतरराष्ट्रीय रोड पर मृतक पीआरडी जवान का शव रखकर ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
गौरीफंटा अंतरराष्ट्रीय रोड पर मृतक पीआरडी जवान का शव रखकर ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां
बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की कोतवाली गौरीफंटा गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर हालत हो गई थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को पीआरडी जवान की मौत हो गई इसके बाद परिजनों ने शनिवार को तमाम मांगो को लेकर अंतर्राष्ट्रीय गौरीफंटा मार्ग को जाम कर दिया था।
आपको बता दें राम प्रकाश राणा पुत्र राम मूर्ति निवासी सेड़ा बेड़ा कोतवाली गौरीफंटा पीआरडी जवान अपने घर से ड्यूटी के लिए संपूर्ण नगर चीनी मिल जा रहा था जैसे ही वह परसिया मोड पर पहुंचा सामने से आ रही कोतवाली गौरीफंटा की गाड़ी से जबरदस्त टक्कर होने से पीआरडी जवान को गंभीर चोट आई थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया जहां पर स्थिति खराब होते देखा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जहां जिला अस्पताल में पीआरडी जवान की मौत हो गई जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को घर ले आए शनिवार को अपनी तमाम मांगों को लेकर अंतरराष्ट्रीय गौरीफंटा मार्ग को जाम कर दिया जिसके बाद मौके पर थाना संपूर्ण नगर चंदन चौकी पलिया की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची वहीं पुलिस क्षेत्राधिकार पलिया ने काफी समझाया बुझाया परंतु परिजनों लिखे गए मुकदमे में आरोपी को नामजद करने की बात पर लड़े रहे सभी लोग मुआवजे की मांग भी करते रहे इसके बाद काफी समझाने के बाद परिजनों ने मुकदमा नाम जद होने के बाद लगभग 4:30 बजे बॉडी को सड़क से हटाया इसके बाद कई किलोमीटर लगा दोनों और जाम खुल सका।
आपको बता दें कोतवाली गौरीफंटा यूपी 31ई 7198 गाड़ी जो कि चालक आरक्षित विपिन कुमार यादव चल रहा था उस पर तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

Post a Comment