Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हाथियों ने गन्ने की फसल और सब्जी की फसल को पहुंचाएं नुकसान

 हाथियों ने गन्ने की फसल और सब्जी की फसल को पहुंचाएं नुकसान

 


बांकेगंज खीरी


 श्री न्यूज़ 24 दैनिक अदिति समाचार पत्र

संवाददाता

 रमेश कुमार चौहान


 मैलानी वन क्षेत्र के नगरिया बीट के बांकेपुर गांव के नजदीक जंगल से निकले हाथियों ने गन्ने और सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान। फसल की रखवाली कर रहे किसानों को जब हाथियों के आने की भनक लगी तो वह मचान से उतरकर भागे।

   नगरिया बीट के अंतर्गत आने वाले गांव बांकेपुर  में के नजदीक बीती रात लगभग एक बजे हाथी जंगल से बाहर निकले और जमकर उत्पात मचाया। गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया पास में लगी सब्जी की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचया। अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मचान बनाकर खेतों में डेरा डाले किसानों को जब पशुओं के खेतों में होने का आभास हुआ तो उन्होंने टॉर्च जला कर देखा। हाथियों पर नजर पड़ते ही वे अपने मचानों से उतरकर शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। पड़ोस के खेतों में भी रखवाली कर रहे किसान भी शोरगुल मचाने लगे।शोरगुल सुनते ही  हाथी जंगल की ओर चले गए पसियापुर के रहने वाले पवन कुमार बताते हैं कि हाथियों ने मेरी गन्ने की फसल लगभग एक बीघा बर्बाद कर दी है।बांकेपुर के रहने वाले पूरनलाल जो की सब्जी का काम करते हैं उनकी भी फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी है। अर्जुनपुर के हरिराम का एक बीघा धान रौंद डाला।

   किसान बताते हैं कि इससे पहले हाथियों ने कभी हमारी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाया है हाथी जंगल के नजदीक तक आए जरूर है परंतु वे निकलते चले गए इस बार उन्होंने हमारे फसलों को नुकसान पहुंचायया है।

कोई टिप्पणी नहीं