लखनऊ विदेशी कपड़े डेढ़ लाख का चश्मा जेल में मुख्तार बिताता है लग्जरी लाइफ फार्मासिस्ट ने किया खुलासा
लखनऊ विदेशी कपड़े डेढ़ लाख का चश्मा जेल में मुख्तार बिताता है लग्जरी लाइफ फार्मासिस्ट ने किया खुलासा
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
बांदा जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है मुख्तार की मौजूदगी में जेल में अपना काम करने वाले सरकारी फार्मासिस्ट दिलीप गुप्ता ने उस दौर के कई खुलासे किए हैं दिलीप बताते हैं कि जेल में रहने के बावजूद भी मुख्तार अपने ऐशो-आराम के सामान का जुगाड़ कर लेता है मुख्तार के पास महंगे ब्रांड के कपड़े और अन्य चीजें होती हैं मुख्तार ने उन्हें खुद बताया है कि वह जो चश्मा पहनता है वह डेढ़ लाख से ज्यादा का है मुख्तार अंसारी सात फीट का जवान है वह लगभग छह महीने तक वहां पदस्थ रहे हैं इस दौरान वह आए दिन मुख्तार का बीपी चेक करने जाते थे
मुख्तार के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए दिलीप बताते हैं कि जब वह मुख्तार के पास जाते थे तो वह खुद ही उन्हें अपने कपड़े और अन्य सामान के बारे में बताता था एक बार खुद मुख्तार ने उन्हें बताया था कि उसका चश्मा डेढ़ लाख रुपये का है
दिलीप ने बताया कि इतना ही नहीं मुख्तार जो कपड़े पहनता है वह भी अलग-अलग महंगे ब्रांड के होते थे और वह सभी भारत से बाहर के होते थे जिनमें कई बड़े ब्रांड्स शामिल हैं मुख्तार के कपड़े दुबई, फ्रांस, इटली आदि से आते हैं
एक बार का वाकया सुनाते हुए दिलीप ने बताया कि मुख्तार को दांत में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उसने दांत के डॉक्टर से एक्स-रे लिखवा लिया था उस वक्त जिला कलेक्टर आनंद सिंह ने उसे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया था इस फैसले के बाद जिला कलेक्टर को रातों-रात हटा दिया गया था
दिलीप ने बताया कि उनकी पोस्टिंग मंडल कारागार में लगभग छह महीने तक रही है छह महीने के दौरान वह मुख्तार अंसारी की एक-एक एक्टिविटी से परिचित हो गए थे।मुख्तार खुद ही बताता था कि उसकी टीशर्ट-शर्ट आदि का क्या रेट है दिलीप ने बताया कि उस वक्त मुख्तार का जेल के अंदर भी सिक्का चलता था और वह अंदर रहते हुए कई लग्जरी ब्रांड की चीजें पहनता था और खुद ही उनकी कीमतें बताता था
दिलीप ने यह भी बताया कि मुख्तार को बाकियों की तुलना में बहुत ज्यादा सिक्योरिटी में रखा जाता है मुख्तार ट्रिपल लेयर सिक्योरिती में रह रहा है चौबीस घंटे बांदा जेल में चप्पे-चप्पे में लगे कैमरों की मदद से उस पर नजर रखी जाती है बॉडी कैम के जरिए भी मुख्तार पर नजर रखी जाती है

Post a Comment