लखनऊ देवरिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिश्रा को पुलिस ने राइफल के साथ किया गिरफ्तार
लखनऊ देवरिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी मिश्रा को पुलिस ने राइफल के साथ किया गिरफ्तार
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली
देवरिया।उत्तर प्रदेश को झकझोर देने वाले देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर के लेड़हा टोला में दो अक्तूबर को हुए सामूहिक हत्याकांड में सत्यप्रकाश दूबे सलोनी और गांधी को गोली मारने वाले प्रेम यादव के ड्राइवर नवनाथ मिश्रा को पुलिस ने राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में यह इक्कीस वीं गिरफ्तारी है एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अभी कुछ अन्य आरोपी इस घटना में शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है
फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मार रही है पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों के सगे-संबंधी भी सहमे हुए हैं गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। गांव में हर आने-जाने वाले का रिकॉर्ड पुलिस तैयार कर रही है वहीं पुलिस की पहरेदारी से गांव में अन्य ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं गांव के हर मोड़ पर पुलिस के पहरे और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीण सहमे हैं वह किसी बवाल की आशंका को देखते हुए पाल्यों को घरों से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं गांव में स्कूल बस भी नहीं पहुंच रही है
बताते चलें कि जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में दो अक्टूबर को सुबह छह बजे जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई हत्या से गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पतिपत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है

Post a Comment