हरियाणा में बड़ा हादसा कार-ट्रक में भिड़ंत पांच दोस्तों सहित छह युवकों की मौत
लखनऊ हरियाणा में बड़ा हादसा कार-ट्रक में भिड़ंत पांच दोस्तों सहित छह युवकों की मौत
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
हरियाणा के भिवानी जिले में बड़ा हादसा हुआ है यहां पर देर रात बलेनो कार में अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे पांच दोस्तों की मौत हो गई. हादसे में कुल छह लोगों की जान गई है रास्ते में कार की कैंटर से टक्कर हो गई और इस कारण सबकी मौत हो गई सभी के शवों को सिविल अस्पताल में रखा गया है. एक शव की पहचान नहीं हुई हैं
जानकारी के अनुसार बलेनो कार में पांच दोस्त अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे इस दौरान कार ट्रक से भिड़ गई. मरने वालों में लाडियानाली गाँव निवासी प्रदीप गांव इंदीवाली निवासी रवी नारनौंद के रहने वाले जितेंद्र बुडेड़ा गाँव निवासी विकास और नसीब शामिल हैं कैंटर के क्लीनर की पहचान अभी नहीं हो पाए है सभी के शव भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं परिजन और बहल थाना पुलिस और अस्पताल में पहुंचे हुए हैं

Post a Comment