लखनऊ बागपत नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है हाजी शकील शाह
लखनऊ बागपत नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है हाजी शकील शाह
बागपत मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव की पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विभिन्न धर्मो के लोगों को निर्भयता प्रदान करती है हाजी निजात खान
अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
भारत देश को गौरवान्वित करने वाले युगपुरूष मुलायम सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी बागपत के जिला मुख्यालय पर हवन का आयोजन किया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह यादव के शुभचिंतको ने मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति और विश्व कल्याण के लिए हवनकुंड में आहुतियां डाली इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी जिसमें समाजवार्दी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसी शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती है हाजी शकील शाह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े व्यक्ति थे उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन में कभी पद और पैसे का धमण्ड़ नही किया उन्होंने अपना समस्त जीवन देश सेवा में अर्पित कर दिया हाजी शकील शाह ने बताया कि मुलायम सिंह यादव वर्ष 1982 से वर्ष 1985 तक एमएलसी रहे वर्ष 1974 1977 1985 1989 1991 1993 और वर्ष 1996 में एमएलए रहे वर्ष 1982 से वर्ष 1985 तक विधान परिषद में नेता विपक्ष और वर्ष 1985 से वर्ष 1987 तक विधान सभा में नेता विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे सपा वरिष्ठ नेता हाजी निजात खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का मधुर व्यवहार और महान व्यक्तित्व हर किसी को अपनी और सहज ही आकर्षित करता था मुलायम सिंह यादव ने ताउम्र गरीबो ओर किसानो का जीवन बेहतर बनाने के लिए कार्य किया बताया कि मुलायम सिंह यादव के शासन में हर धर्म के लोगों को समान आदर मिलता था और लोगों का आपस में खूब भाईचारा था कहा कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विभिन्न धर्मो के लोगों को निर्भयता प्रदान करती है और सबको साथ लेकर देशहित के लिए कार्य करती है सपा नेता डा शकील अहमद ने मुलायम सिंह यादव की महानता से लोगों को अवगत कराते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही जिला मुख्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र देव यादव सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नदीम अलवी, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन राजेन्द्र यादव सरदार अली बब्बू सिद्दकी काला प्रधान राजू प्रधान संदीप भारद्वाज सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे

Post a Comment