लखनऊ सुभारती को मिला नेशनल एमर्जिंग यूनिर्वसिटी अवार्ड
लखनऊ सुभारती को मिला नेशनल एमर्जिंग यूनिर्वसिटी अवार्ड
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
सीईओ डॉ शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए दीं शुभकामनाएं
प्रो वैभव गोयल एवं प्रो शालू नेहरा को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया
लखनऊ स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स सेंट्रल दिल्ली के सभागार में भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेशनल एमर्जिंग यूनिर्वसिटी का खिताब मिला इसके साथ ही सुभारती लॉ कॉलेज के डीन प्रो डॉ वैभव गोयल भारतीय एवं होम साइंस विभाग की असिस्टेंट प्रो डॉ शालू नेहरा को नेशनल टीचर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेट्री जनरल विजय गौड़ ने सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल को प्रदान कर सम्मानित किया
कुलपति मेजर जनरल डॉ जीके थपलियाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भागीदारी जन सहयोग समिति को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति एवं इतिहास को संरक्षित करने के साथ शिक्षा सेवा संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से देशहित में कार्य कर रहा है उन्हांने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृति पर्यावरण सामाजिक एकता गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्याे से सभी को रूबरू कराया
सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने हर्ष प्रकट करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित कर रहा है जिसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को आत्मसात करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य किये जा रहे है
नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित सुभारती लॉ कॉलिज के डीन प्रो डॉ वैभव गोयल भारतीय ने भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा राष्ट्रीय कानूनी जागरूकता उत्सव कार्यक्रम आयोजन की सभी को बधाई दी उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही अपने अधिकारों की पहचान होती है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य कर रहा है इसी क्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सहयोग से सुभारती लॉ कॉलिज के विधिक विशेषज्ञ निःशुल्क कानूनी सहायता क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहे है इसके साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है इस अवसर पर प्रो राम प्रकाश तिवारी संजय जुगरान सहित देशभर के शिक्षाविद पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment