Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में इमरान मसूद ने की घर वापसी ली कांग्रेस की सदस्यता

 लखनऊ  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में  इमरान मसूद ने की घर वापसी ली कांग्रेस की सदस्यता



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कंठ से प्रशंसा करने के चलते बसपा से निष्कासित किए गए इमरान मसूद ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम 

   दिल्ली भारत

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में संगठन महासचिव की मौजूदगी में इमरान मसूद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है  शनिवार को बसपा नेता रहे इमरान मसूद ने घर वापसी करते हुए राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामते हुए देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है वर्ष दो हजार बाइस से पहले आज कांग्रेस का हाथ थामने वाले इमरान मसूद कांग्रेस में ही थे अट्ठारह वीं विधानसभा के गठन के लिए उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव से पहले वह गुलाटी मारते हुए कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे 

लेकिन समाजवादी पार्टी की साइकिल पर इमरान मसूद का जब जल्दी दम फूलने लगा तो

 वह हाथी पर सवार होने के लिए बसपा में चले गए थे बसपा में रहते हुए जब इमरान मसूद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ कर दी तो इससे खफा हुई बसपा सुप्रीमो मायावती ने अनुशासनहीनता के आरोप में इमरान मसूद को पार्टी से निकाल दिया था शनिवार को कांग्रेस का हाथ थामने वाले इमरान मसूद ने कहा है कि कांग्रेस का भविष्य काफी अच्छा है अब मैं पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करूंगा

कोई टिप्पणी नहीं