रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत में लगभग चार करोड़ चार लाख रुपए की कीमत की लागत से तैयार हाईटेक सब्जी पौधशाला का राज्य मंत्री दिनेश प्रताप ने किया जनता को समर्पित
रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत में लगभग चार करोड़ चार लाख रुपए की कीमत की लागत से तैयार हाईटेक सब्जी पौधशाला का राज्य मंत्री दिनेश प्रताप ने किया जनता को समर्पित
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
शिवगढ़ रायबरेली
शिवगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में स्थित हाईटेक सब्जी पौधशाला का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया आपको बताते चले हाईटेक सब्जी पौधशाला में सभी प्रकार के सब्जी के पौधे भारी संख्या में उपलब्ध है हाईटेक सब्जी पाठशाला के इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने बताया कि बागवानी में पचास पैसे से लेकर एक रुपए कीमत के पौधे उपलब्ध है जो भी किसान इच्छुक हैं वह हाईटेक सब्जी पाठशाला आकर मन चाहे सब्जी के पौधे ले सकते हैं और उसे अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा जिस प्रकार अंग्रेज आए और पहले उन्होंने भारतीय लोगों को फ्री में चाय पिलाई फिर कुछ समय बीतने के बाद यहां के लोग चाय के इस प्रकारआदी हुए की अंग्रेज तो चले गए लेकिन यहां के भारतीय लोग चाय को नहीं छोड़ पाए मैं भी यही चाह रहा हूं की शिवगढ़ क्षेत्र के किसान हाईटेक सब्जी पौधशाला के पौधों को ले जाएं और उसका उत्पादन देखकर इस कदर आदी हो की चाह कर भी चाय की तरह छोड़ न पाए स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने गांधी परिवार व वर्तमान सांसद पर भी प्रहार भी किया और कहा रायबरेली जिले में पांच हाईटेक सब्जी पौधशाला मेरे मंत्री प्रभार ग्रहण करने के बाद बनाई गई है और छह वीं के लिए जगह खोजी जा रही है जिसमें सबसे पहले नगर पंचायत शिवगढ़ में हाईटेक सब्जी पौधशाला और ग्राम पंचायत गूढा में हाट बाजार का शिलान्यास किया गया स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने बताया रायबरेली शहर में लगभग पन्द्रह से सोलह हाट बाजार बनने का कार्य हो रहा है हाईटेक सब्जी पौधशाला में लगभग चार करोड चार लाख की कीमत से बनकर तैयार हुआ है मैं सभी किसानों से अनुरोध करता हूं कि इसका लाभ अवश्य उठाएं क्षेत्र के किसान हाईटेक सब्जी पौधशाला से पौध लेकर जाएं और अच्छा से अच्छा उत्पादन करें कार्यक्रम के समापन पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा प्रगतिशील किसानों को अपने हाथों नि:शुल्क पौध वितरण किया गया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी जिला महामंत्री शरद सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जेबी सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री प्रतिनिधि विनय वर्मा अंकित वर्मा प्रधान प्रतिनिधि राकेश त्रिवेदीउमाशंकर चौधरी जानकी शरण जायसवाल नंदकिशोर तिवारी रतिपाल रावत पंकज मिश्रा केतार पासी जंग बहादुर रावत पवन वर्मा टीनू चंद्र नीरज शुक्ला बलदेव वर्मा सहित सैकड़ो संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे

Post a Comment