लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर के विकास कार्यों पर की चर्चा
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर के विकास कार्यों पर की चर्चा
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के निरंतर प्रयासों से सरोजनीनगर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है बुधवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर लखनऊ नगर निगम के सभी विस्तारित क्षेत्र में सम्मिलित चौरासी गांवों में अवस्थापना संबंधित सुविधाओं के प्रसार हेतु कमेटी बनाने का आग्रह जिसके लिए उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी प्राप्त हुआ
साथ ही डॉ सिंह ने विस्तारित क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नगर विकास आवास एवं शहरी नियोजन लोक निर्माण ऊर्जा लखनऊ विकास प्राधिकरण नगर निगम व अन्य सम्बंधित विभागों के उच्च अधिकारियों और जिलाधिकारी के साथ बैठक कर समुचित रूप रेखा बनाये जाने तथा जल प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने का भी सीएम से आग्रह किया
सीएम से शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें यह भी अवगत कराया कि क्षेत्र के सत्रह वार्डो में निवास करने वाले नागरिकों को जलभराव के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है बारिश के समय जन सुविधाओं तथा आकस्मिक आवश्यकताओं को बनाये रखना भी सम्भव नहीं हो पाता है एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं भी ठप हो जाती हैं जिसपर भी मुख्यमत्री द्वारा उन्हें इस भीषण समस्या से निदान हेतु सकारात्मक आश्वासन मिला
बता दें कि सरोजनीनगर में जलभराव की समस्या प्रमुख है तथा विधायक द्वारा पूर्व में भी विधासभा में इस मुद्दे को उठाया गया। इसके अलावा उनके द्वारा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इसके निराकरण का प्रयास भी किया जा रहे हैं
इस बाबत डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर को आदर्श विधानसभा बनाना तथा क्षेत्र की जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं सरोजनीनगर को जलभराव से मुक्ति और हर संसाधन दिलाने का सपना साकार हो रहा हैप्रकरोड़ रुपये के सत्ताईस विकास कार्यों का डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया शिलान्यास और लोकार्पण, सरोजनीनगर की विकास गति को मिलेगा नया आयामसरोजनीनगर में प्रगति की नई मिसाल डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया आठ दशमलव दोकरोड़ रुपये के सताइस विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
लखनऊ सरोजनीनगर को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की उन्होंने आठ दशमलव दो करोड़ रुपये के सत्ताईस विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया साथ ही विधायक ने जनता सरोजनीनगर को विकसित विधानसभा बनाने के अपने संकल्प को भी दोहराया
उतरेठिया स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी के बगिया ग्राउंड में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया इसके पश्चात उन्होंने बटन दबाकर विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया आयोजित कार्यक्रम में छह दशमलव ग्यारह करोड़ रुपये से बनीं पच्चीस सड़कों और छह दशमलव पांच लाख रुपये की लागत से लोकबंधु अस्पताल के ओपीडी विस्तार भवन का कार्यों का लोकर्पण किया तथा एक दशमलव पिश्याशी करोड़ रुपये के नये नाले का शिलान्यास किया गया इसके अलावा क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विधायक ने आवास विकास के बगिया ग्राउंड में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए दस रुपये विधायक निधि से देने का वादा किया, तथा नीलमथा में सैनिकों की स्मृति में विशाल पार्क विकसित करने व वहां ओपन एयर जिम की स्थापित करने का आश्वासन भी दिया
इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी तथा सरोजनीनगर की जनता इस नई विकास गाथा की सहभागी बनी।संगठन को मजबूत करने की अद्भुत पहल
कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक अनूठी पहल की घोषणा भी की उन्होंने क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों शक्ति केंद्र प्रभारियों के लिए नैमिषारण्य यात्रा आरंभ करने की बात कही इस यात्रा के माध्यम से प्रत्येक माह भाजपा संगठन के सभी सदस्य एक साथ नैमिषारण्य यात्रा पर जाएंगें इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के सदस्यों के बीच मेलजोल बढ़ाना और संगठन को सशक्त करना है
कार्यक्रम में मोहनलालगंज पूर्व सांसद रीना चौधरी महामंत्री महानगर पुष्कर शुक्ला कर्नल दया शंकर दुबे वरिष्ठ पार्षद गीता देवी पीके मिश्रा गंगाराम भारती बृजमोहन शर्मा रमा शंकर त्रिपाठी शंकरी सिंह राजेश सिंह चौहान क्षेत्र के पार्षद समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे


Post a Comment