लखनऊ गोरखपुर आपने चार दिन के प्रवास में सीएम योगी ने दो सौ फरियादियों की सुनीं फरियाद
लखनऊ गोरखपुर आपने चार दिन के प्रवास में सीएम योगी ने दो सौ फरियादियों की सुनीं फरियाद
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली
मुख्य मंत्री ने कहा किसी के साथ न होने देंगे अन्याय खुशहाली को संकल्पित सरकार
गोरखपुर लगातार तीन दिन आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता के बाद आराम करने की बजाय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह जन समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी।गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सीएम ने फरियादियों की फरियाद सुनी और निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
सीएम योगी ने जनता दर्शन में अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है
सीएम योगी ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में दो सौ फरियादियों की सुनी।गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास सीएम खुद पहुंचे और एक-एक कर सबकी फरियाद सुनीं और सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा
सीएम योगी ने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है
सीएम योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे।सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए
राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को सीएम योगी ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं सीएम ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया

Post a Comment