लखनऊ गोंडा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का फर्जी लेटर पैड हुआ इस्तेमाल
लखनऊ गोंडा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का फर्जी लेटर पैड हुआ इस्तेमाल
आदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
करोड़ों की जमीन के विवाद में दलित बुजुर्ग की हुई हत्या का मामला
गोंडा उत्तर प्रदेश के गोंडा में दलित बुजुर्ग की हत्या के मामले में विवेचना चौदह बार बदलने के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जांच बदलवाने के लिए उनके फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल किया गया था
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में कहा कि इस मामले की विवेचना स्थानांतरित करने के संबंध में वर्ष 2017 में मेरा एक फर्जी पत्र आपको प्रेषित किया गया है इस पत्र पर मेरे हस्ताक्षर पूरी तरह से फर्जी हैं किसी व्यक्ति द्वारा फोटोस्टेट कराकर मेरे हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया गया है कॉपी-पेस्ट करके इस पत्र को जालसाजी कर बनाया गया है बृजभूषण ने दावा किया कि विवेचना स्थानांतरित करने के लिए उन्होंने प्रमुख सचिव को कोई पत्र नहीं भेजा था बृजभूषण ने इस मामले में आगे कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया है
गोंडा के कुछ अन्य राजनेताओं की भूमिका भी इस मामले में सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार कई स्थानीय नेताओं ने आरोपियों की पैरवी करते हुए विवेचना को स्थानांतरित करने का पत्र लिखा था। साल 2017 में गोंडा के एसपी रहे उमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने राजनेताओं की सिफारिश के साथ आरोपियों के अनुरोध पर विवेचना को बार-बार स्थानांतरित करने का विरोध किया था नियमों के मुताबिक केवल वादी पक्ष के अनुरोध पर ही विवेचना को स्थानांतरित किया जा सकता है जिसके बारे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया था
करोड़ों की जमीन बनी विवाद की जड़
यह भी सामने आया है कि दलित बुजुर्ग रमई की हत्या की वजह गोंडा बहराइच राजमार्ग पर करोड़ों रुपये की जमीन थी जिसे आरोपी अपने नाम कराना चाहते थे कई बार प्रयास करने और दबाव बनाने के बाद भी जब रमई ने जमीन बेचने से मना कर दिया तो उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई गयी थी इसकी पुष्टि पूर्व में तेरह अधिकारियों द्वारा की गयी जांच में भी हुई थी पीड़ित परिवार का आरोप है कि वर्तमान विवेचक प्रयागराज सेक्टर के एसपी समीर सौरभ ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए उनके मददगारों को ही आरोपी बना दिया

Post a Comment