Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली शारदीय नवरात्र शुरुआत से एक दिन पहले से ही दिखने लगी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

 रायबरेली शारदीय नवरात्र शुरुआत से  एक दिन पहले  से ही दिखने लगी  देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


 शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर देवी मंदिरों में  भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, रायबरेली जिला मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर गंगा तट पर गर्ग मुनि की तपस्थली गेगासो गांव में स्थित माता संकटा मंदिर में भी नवरात्रि की पूर्व संध्या पर  माता संकटा के दर्शन के लिए भक्तगण पहुँच रहे है  मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी भक्त मान्यता मांग लेता है उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है वैसे तो संतान प्राप्ति और बच्चों की शादी की मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में लोग पहुंचते हैं जहां सबसे पहले गंगा स्नान करके माता के दर्शन करते हैं और जब मन्नत पूरी होने पर लोग शादी का जोड़ा लेकर संकटा माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं यही नहीं संतान प्राप्ति के बाद लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी माता संकटा के मंदिर परिसर में ही कराते हैं मंदिर के पुजारी की माने तो कई प्रदेशों से लोग नवरात्रि मैं दर्शन के लिए आते हैं सैकड़ों वर्ष पुराने माता संकटा के मंदिर में वैसे तो सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन नवरात्रि के दिनों में पूरे नव दिन भक्तों का तांता लगा रहता है

कोई टिप्पणी नहीं