लखनऊ कन्नौज केधार्मिक स्थानों से चोरी करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
लखनऊ कन्नौज केधार्मिक स्थानों से चोरी करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
कन्नौज बीते दिनों कन्नौज के अलग-अलग धार्मिक स्थान पर चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लगातार धार्मिक स्थान में रखे दान पत्र और गोलकों को युवक निशाना बना रहा था पहली घटना सुल्तानपुर दरगाह में हुई थी यहां युवक ने गोलक का ताला तोड़कर उसमें से पैसे चुरा लिए थे वहीं दूसरी चोरी युवक ने शहर के मीरा टोला स्थित जामा मस्जिद के अंदर चांदी वाली गोलक को तोड़कर पैसे निकाल कर की थी और फरार हो गया था घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कन्नौज कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी उपनिरीक्षक संजीव कुमार उप निरीक्षक कमल भाटी एसओजी प्रभारी कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे वहीं घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी डॉ प्रियंका वाजपेई ने बताया कि युवक द्वारा लगातार धार्मिक स्थान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया था जिस कड़ी में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है

Post a Comment