Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ गोरखपुर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही तिलक गाड़ा स्थित रोहिन नदी से दर्जनों बैलगाड़ी से होती है बालू की तस्करी

 लखनऊ गोरखपुर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बरगदही तिलक गाड़ा स्थित रोहिन नदी से दर्जनों बैलगाड़ी से होती है बालू की तस्करी



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव पुलिस चौकी से मात्र एक किमी दूरी पर स्थित बरगदही के तिलक गाड़ा अन्तर्गत रोहिन नदी से प्रतिदिन अवैध खनन कर तड़के भोर में दर्जनों की संख्या में बैलगाड़ी से तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है  बताया जाता है कि खनन अधिकारी एवं क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस की मिली भगत से प्रतिदिन बाजारी मूल्य के करीब दो लाख रुपए की बालू की तस्करी महीनों से बिना किसी डर भय से खुलेआम दर्जनों बैलगाड़ी से तस्कर तस्करी करते हैं  स्थानीय लोगों का यहां तक कहना है कि मछली गांव पुलिस चौकी से होकर निकलने वाले ये तस्कर बाकायदा पुलिस से राम रेहारी भी करते हैं  बालू तस्करी का वीडियो देने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर यह वीडियो दी है  अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकल जिले के कैम्पियरगंज तहसील एवं थाना क्षेत्र मे लाखों रुपए की राजस्व चोरी करने वाले बैलगाड़ी के बालू तस्करों पर आखिर पुलिस इतनी मेहरबान क्यूं है और इसके पीछे कौन है तथा उनपर कार्रवाई करने से पुलिस कर्मी क्यों बच रहे हैं यह भी एक जांच का विषय है

कोई टिप्पणी नहीं