Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ सरोजनीनगर में फिर प्रारंभ हुई एक अनूठी पहल विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने शुरू किया कंबल वितरण महाभियान

 लखनऊ सरोजनीनगर में फिर प्रारंभ हुई एक अनूठी पहल विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने शुरू किया कंबल वितरण महाभियान



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


सरोजनीनगर के वृद्धजनों को मिली ठंड से राहत सरोजनीनगर में हुई 'कंबल वितरण महाभियान' की शुरुआत



लखनऊ उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने के पूरे आसार हैं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में दो  डिग्री के आसपास की गिरावट आने के आसार है लखनऊ में बर्फीली हवाओं का असर अभी रहेगा पछुआ हवा आगे बढ़ेगी और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं और ठंड बढ़ाएगी

ऐसे में राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता को ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक अनुपम पहल शुरू करी है डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अपनी क्षेत्र की जनता को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को कंबल वितरण महाभियान की शुरूआत की गई। इस अनुपम पहल का उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंदों को ​ठंड से बचाना और उन्हें राहत दिलाना है

बुधवार को इस अनूठे महाभियान की शुरुआत वृद्धाश्रम से हुई विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा हाईडिल चौराहा स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम और बिजनौर सीआरपीएफ कैंप स्थित महिला वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों को कंबल वितरित किया गया

वृद्धजन जिनसे उनके सगे संबंधियों ने नाता ​तोड़ लिया, उनके लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने हृदय में विशेष स्थान है ठंड के कारण कोई भी वृद्धजन परेशान और बीमार न हो इसके लिए विधायक ने सबसे पहले वृद्धाश्रमों में कंबल बंटवाएं  उत्तम क्वालिटी वाले कोमल और गर्म कंबल पाकर वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे  उन्होंने विधायक को अपना आशीर्वाद दिया

एक वृद्धजन ने कहा कि हर साल ठंड में हमें परेशानी रहती थी लेकिन हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं था जब से डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर में आए हैं पिछले साल भी ठंड के समय हमें कंबल मिला था और इस साल भी उन्होंने सबसे पहले हमारे लिए कंबल भिजवाएं हैं  एक अन्य वयोवृद्धा ने कहा कि हमें तो हमारे अपनों ने खुद से दूर कर​ दिया लेकिन हम खुशनसीब है कि ईश्वर ने डॉ. राजेश्वर सिंह जैसा बेटा दिया है जिन्हें हमारी परवाह है

कंबल वितरण महाभियान के शुभारंभ को लेकर सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि यह महाभियान केवल कंबल बांटने तक ही सीमित नहीं है बल्कि हर जरूरतमंद तक मदद सुनिश्चित करना भी है  यह अभियान पूरी शीत ऋतु चलेगा  डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वृद्धजनों के चेहरे की खुशी सबसे अनमोल है और उनका आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है वृद्धजनों को हर सुविधा-संसाधन पहुंचाने का संकल्प पूरा हो रहा है उनकी हर तकलीफों को कम कर सकूं उनकी हर आकांक्षाओं-इच्छाओं को पूरा कर पाऊं यही मेरे जीवन का लक्ष्य है

कोई टिप्पणी नहीं