UP के हरदोई में मल्लावा के राहुल गौतम मर्डर केस का खुलासा हो गया
UP के हरदोई में मल्लावा के राहुल गौतम मर्डर केस का खुलासा हो गया है। मक्का के खेत में राहुल की हत्या उसकी भाभी आशा और उसके प्रेमी अर्जुन ने की थी।
दरअसल खेत में भाभी आशा और उसका प्रेमी अर्जुन आपत्तिजनक स्थिति में थे। अचानक देवर राहुल खेत में पहुंच गया। उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर राहुल की जान ले ली।
53 बार हुई थी आशा और अर्जुन की बात..
घटना का खुलासा करने में सर्विलांस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आशा और अर्जुन के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि घटना वाले दिन आशा और अर्जुन के बीच 53 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इतना ही नहीं पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दोनों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। इन दोनों की आखिरी लोकेशन बिलग्राम में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और खुलासा करने में कामयाब मिली।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
Post a Comment