सीता हरण राम शबरी मिलन देख दर्शकों के आंसू निकले।
सीता हरण राम शबरी मिलन देख दर्शकों के आंसू निकले।
महराजगंज जौनपुर
महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरियाव में प्रथम दिन का रामलीला शनिवार से शुरू हुआ जिसमें सीता (सूरज) हरण कर रावण (अरविंद) आकाश मार्ग से लंका ले जा रहा था तब आकाश मार्ग पर जटायु( बेटू) ने रोका जिसके पंख काट कर रावण ने जमीन पर गिरा दिये अन्याय के विरुद्ध जटायू ने अपने जान की भी परवाह नहीं की और मृत्यु को प्राप्त हुआ अंतिम समय में राम ने जटायु का उद्धार किया इस दृश्य को देखकर उपस्थित भारी संख्या में सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गए सभी पत्रों द्वारा बहुत ही सुंदर मंचन किया गया राम (नीरज) लक्ष्मण (रूपचंद) ने खर (स्वप्निल) दूषण (पंकज) के वध किए अधर्म पर धर्म की विजय हुई राम शबरी मिलन को देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए और भाव विभोर हो गए शबरी का रोल जयपाल मौर्य ने बहुत ही सुंदर ढंग से निभाया जिसकी सराहना सभी लोग कर रहे हैं रामलीला में सभी पात्र व पदाधिकारी अपना सराहनी योगदान दिए सुनील श्रीवास्तव अध्यक्ष संजय मौर्य कोषाध्यक्ष संतोष मौर्य सतीश श्रीवास्तव हरिश्चंद्र गुप्ता गुलाब मौर्य विनय श्रीवास्तव राजेश गुप्ता अरुण मौर्य सुरेंद्र मौर्य इंद्रजीत मौर्य सभी सम्मानित सदस्य व पदाधिकारियों ने अपना सराहनी योगदान दिया
Post a Comment