Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बरखेड़ा बीएच एल चीनी मिल राम मंदिर छह दिनी ज्ञान कथा सँग यज्ञ शुरू किया गया निकली गई भव्य शोभा यात्रा

 बरखेड़ा बीएच एल चीनी मिल राम मंदिर छह दिनी ज्ञान कथा सँग यज्ञ  शुरू किया गया निकली गई भव्य शोभा यात्रा 


@डीपी मिश्रा 

बरखेडा (पीलीभीत )

बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड  चीनी मिल बरखेडा में स्थित श्री राम मंदिर में छ: दिवसीय स्थापत्य वास्तु ज्ञान कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ  किया गया । यज्ञ से पूर्व माताओ- बहनों एवं  पुरूषों ने हर्षोल्लास व उत्साह के साथ विधिवत हवन पूजन के पश्चात बृहद कलश यात्रा  का आयोजन किया गया। अपने आरंभिक उद्बोधन में वास्तु शास्त्र केआचार्य सुशील बलूनी ने सभी  सुधीजनो तथा बजाज परिवार का इस आयोजन  को करवाने के लिए धन्यवाद ब्यक्त किया।आज से  3 फरवरी से  प्रतिदिन 2:30से हरि इच्छा तक कथा चलेगी ।

श्री बलूनी जी ने बताया कि प्रकृति के साथ  सामंजस्य बनाकर जीवन को जीने की कला ही वास्तु शास्त्र है  वास्तु शास्त्र के आध्यात्मिक व  प्रयोगात्मक पक्षो पर विशेष  चर्चा हुई । प्रभु राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समभाव में कैसे जीवन जीना चाहिए तथा माता बहनों को अपना समग्र विकास अपनी संतानों व समाज मे कैसे संस्कार प्रेषित करने चाहिए इस पर विशेष चर्चा की ।कथा के बीच में कॉलोनी के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति की तथा पूरे मनोभाव से भाग लिया।

इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेड आशीष त्रिपाठी,पावर के यूनिट दीपक राना, देवेन्द्र यादव, प्रदीप मिश्रा,  सुबोध गुप्ता, जितेन्द्र साहनी, हरीश ज्याला,धीरज सिंह,सतीश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार,सहित काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी  महिलाएं एवं बच्चे सहित क्षेत्र के तमाम लोग सम्मिलित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं