शुकुल थाना क्षेत्र सत्थिन गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
शुकुल थाना क्षेत्र सत्थिन गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र सत्थिन गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अनीता देवी के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर उनके पति देवेन्द्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घायल देवेन्द्र को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनीता देवी के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। अरविंद कौशल अमेठी
Post a Comment