Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तन्मय पुरी नगर यूवा अध्यक्ष मोहित साहनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष का मनोनयन जिला उद्योग व्यापार मण्डल समन्वय समित की बैठक में सर्व सम्मति से किया गया।

तन्मय पुरी नगर यूवा अध्यक्ष मोहित साहनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष का मनोनयन जिला उद्योग व्यापार मण्डल समन्वय समित की बैठक में सर्व सम्मति से किया गया।


लखीमपुर

तन्मय पुरी नगर यूवा अध्यक्ष मोहित साहनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष का मनोनयन जिला उद्योग व्यापार मण्डल समन्वय समित की बैठक में सर्व सम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष विनोद मिश्र ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि काफ़ी समय से नगर यूवा इकाई निष्क्रिय थी। मण्डल में यूवा व्यापारी समस्याओं के समाधान में नेतृत्व का आभाव महसूस कर रहें थे समस्या के निदान के लिए यूवा व्यापारिओं ने जिला इकाई के सामने पूनर्गठन का प्रस्ताव दिया था जिसकी परिणति में समन्वय समित ने आज की बैठक में निर्णय लेते हुए तन्मय पूरी को नगर यूवा व्यापार मण्डल का अध्यक्ष सर्वम्मति से घोषित कर दिया। इसी के साथ लखीमपुर उद्योग व्यापार मण्डल नगर इकाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद शुक्ला व मंत्री पद पर राकेश गुप्त प्रिया शू क. का भी मनोनयन किया। इसके साथ नगर यूवा इकाई में मोहित साहनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशांक वैश्य महामंत्री, हरविंदर सिंह मोनू को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष विनोद मिश्र ने समिति को बताया कि क'छल गुट से सम्बद्ध हमारे व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारिक समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान कराया जाता रहा है. और आज भी संगठन इसके प्रति गंभीरता से पदाधिकारियों का चयन कर रहा है जो संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते है।  बैठक में मण्डल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गोयल, जिला मण्डल महामंत्री अशोक गुप्त, प्रांतीय अजय अग्रवाल, प्रकाश गुप्त, अर्जित अग्रवाल, शशांक वैश्य, अभिजात मिश्र, आदि समित के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

शरद मेहरोत्रा इंदू नगर महामंत्री, लखीमपुर उद्योग व्यापार मण्डल।

कोई टिप्पणी नहीं