क्षत्रिय संगठन ब्राह्मण संगठन हुए एकजुट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को चेतावनी
क्षत्रिय संगठन ब्राह्मण संगठन हुए एकजुट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को चेतावनी
महराजगंज जौनपुर
उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है सहभोज के नाम पर जूटे करीब 30 विधायकों की इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनुशासनहीनता करार देते हुए कड़ी फटकार लगाई है। वहीं ब्राह्मण संगठन और क्षत्रिय संगठन एकजुट होकर शासन से पंकज चौधरी के खिलाफ रोश व्याप्त है और चेतावनी भी दे डाली अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आरपी सिंह दुर्गावंश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बड़ी चेतावनी दी है वही वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे संगठन के साथ है मिलकर विरोध जताया है और वही आरपी सिंह द्वारा कही गई बातों का समर्थन करते हुए मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी का बखान करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अनुकूल पार्टी है जहां हमारे धर्म और हमारे देश की रक्षा हो रही है लेकिन इतनी बड़ी पार्टी का एक प्रदेश अध्यक्ष अनुशासनहीनता करें वही कुर्मी समाज में जाकर उनके संरक्षण की बात करें अगर ब्राह्मण विधायकों ने एक बैठक कर ली तो कार्यवाही की बात करने को कहा तथा उन पर फटकार भी लगाई और उन्हें चेतावनी भी दे डाली लेकिन सुबे के मुख्यमंत्री चुप क्यों और यह भी कहा कि पंकज चौधरी अगर वर्मा नहीं होते तो आज पार्षद भी नहीं होते मंत्री होने की तो बहुत दूर की बात थी। वही ब्राह्मण की बात करते हुए कहा कि हम लोग गुरु शिष्य की परंपरा आज भी धारण किए हुए हैं जहां समाज में भाईचारा बना रहे। और सदैव से एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं। हम दोनों का आपसी प्रेम बना रहे राजा महाराजा से लेकर जो परंपरा चली आ रही है जिसका आज भी पालन हो रहा है हम ठाकुर ब्राह्मणों का पूर्णता सम्मान करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं वही ब्राह्मण संगठन के जिला अध्यक्ष ने अपनी बात प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से करते हुए कहा कि हम एक थे और एक रहेंगे जरूरत पड़ने पर हम सड़क पर उतरने और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी से मांग करते हुए कहा कि तत्काल ऐसे प्रदेश अध्यक्ष को हटाना चाहिए जो जातिगत भावना के साथ शासन कर अनुशासनहीनता फैला रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, अखिलेश सिंह, सरनाम सिंह एवं ब्राह्मण संगठन की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र, पंकज उपाध्याय, रमेश मिश्र, अमरपाल तिवारी, दीपक मिश्रा, श्रीकांत उपाध्याय, राम पाण्डेय, संजय तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment