Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तर प्रदेश प्रशासन व आबकारी अधिकारी खीरी के निर्देश के चलते अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान

 उत्तर प्रदेश प्रशासन व आबकारी अधिकारी खीरी के निर्देश के चलते अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान 



श्री न्यूज 24 से रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


आगामी होली और अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए आदेश के तहत उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार लखनऊ एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के संबंध में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.02.2026 को आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा निघासन क्षेत्र के विभिन्न कौड़िया, दुबहा बैलहाडीह में दबिश दी गई। इस दौरान लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया।



इसके साथ ही देशी, कंपोजिट दुकान, एवं कैंटीनों का गहनता से निरीक्षण किया गया। कुछ दुकानों पर टेस्ट परचेज भी कराया गया। POS मशीन से 100% सेल करने को कहा गया और किसी भी दशा में ओवर रेट न होने पाए के कड़े निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने कहा है कि वे आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखेंगे और अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे।


इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उन्हें अवैध शराब के नुकसान के बारे में जागरूक किया। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं