Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तिलोई के रजनपुर में 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, मुंबई समेत कई बड़े कलाकार करेंगे शिरकत

तिलोई के रजनपुर में 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, मुंबई समेत कई बड़े कलाकार करेंगे शिरकत


अमेठी। जनपद अमेठी की तिलोई विधानसभा क्षेत्र के रजनपुर गांव में 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाजसेवी रोहित सिंह के आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रेस वार्ता के दौरान समाजसेवी रोहित सिंह ने बताया कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई सहित देश और प्रदेश के कई प्रसिद्ध कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में हेमंत बृजवासी, निकिता राजपूत, विनती सिंह और आकांक्षा त्रिपाठी जैसे चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाएंगे। इन कलाकारों की मौजूदगी से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा होगा।रोहित सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस होली मिलन समारोह में भाग लें और इसे सफल बनाएं।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ होली के पारंपरिक गीत-संगीत और रंगों के उत्सव का भी आनंद लिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तिलोई क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बेसब्री से इस समारोह का इंतजार कर रहे हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं