धरौली स्थित कबीर पंथ आश्रम में भव्य भंडारा, संत-महात्माओं का हुआ सम्मान
धरौली स्थित कबीर पंथ आश्रम में भव्य भंडारा, संत-महात्माओं का हुआ सम्मान
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के धरौली गांव स्थित आईटीआई के पास कबीर पंथ आश्रम में आयोजित धार्मिक भंडारा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा एवं कांग्रेस नेता राम मिलन यादव ने पहुंचकर संत-महात्माओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संतों के सान्निध्य में उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से सत्संग का लाभ लिया।कांग्रेस नेता राम मिलन यादव ने कहा कि संत-महात्मा समाज को हमेशा सत्य, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं। उनके विचार और आशीर्वाद मानव जीवन को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है, जिससे समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है। इसलिए ऐसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर संतों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।भंडारे में आए संत-महात्माओं ने भी अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल स्वयं का कल्याण ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा भी होना चाहिए।इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में पूरे समय भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा।इस अवसर पर राजू ओझा, राम सुख चौरसिया, रविंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, सिद्धनाथ कोरी, शिवम यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment