Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया: स्मैकियों के आतंक से मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग परेशान, पुलिस कार्रवाई की मांग

पलिया: स्मैकियों के आतंक से मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग परेशान, पुलिस कार्रवाई की मांग



पलिया (लखीमपुर खीरी)। पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में कथित रूप से स्मैक के कारोबार और नशेड़ियों के जमावड़े से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन स्मैक का लेन-देन होता है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों के अनुसार नशे में धुत लोग राह चलते लोगों को डराते-धमकाते हैं और हुड़दंग करते हैं। इससे बच्चों और युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपने वार्ड में नशा करने से मना किया तो कुछ नशेड़ियों ने उनसे झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि हाल ही में एक नेपाली युवक, जो अक्सर नशे की हालत में मोहल्ले में झगड़ा और गाली-गलौज करता था, उसे मना करने पर विवाद की स्थिति बन गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया, तब तक आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे मजबूर होकर अपने घर-मकान बेचकर कहीं और जाने पर विचार करेंगे।

रिपोर्ट: श्री न्यूज़ 24 पलिया से राजू सिंह / मयंक गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं