लखीमपुर खीरी: एसडीएम कार्यालय के सामने थूकने पर युवक का ₹500 का चालान
लखीमपुर खीरी: एसडीएम कार्यालय के सामने थूकने पर युवक का ₹500 का चालान
Rep.By Harish Rastogi लखीमपुर खीरी। सदर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने सार्वजनिक स्थान पर थूकना एक युवक को महंगा पड़ गया। प्रशासन ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹500 का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलवार, 10 मार्च 2026 का है। दोपहर करीब 12:00 बजे दिनेश नाम का एक व्यक्ति तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के पास थूकते हुए देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक उनसे बहस करने लगा।
मामले की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ ₹500 का चालान कर दिया।
एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


Post a Comment