Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

 शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 

Rep.By Chandan Soni लखीमपुर खीरी थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरवा मझरा छेदुई पतिया मे बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी की शराब पीकर हत्या कर दी जी हाँ बताते चले कि बीती रात मोतीपुरवा गाँव मे सुरेश कुमार पुत्र द्वारिका निवासी बेला कलां की पुत्री क्रांति देवी का विवाह करीब 18 वर्ष पूर्व नागेश पुत्र गया प्रसाद निवासी ग्राम मोतीपुरवा  मजरा छेदुई  पतिया के साथ हुआ था नागेश कुमार शराब का आदी था जो आए दिन शराब के नशे में क्रांति देवी को मारतापीटा था 

मृतक क्रांति देवी की उम्र करीब 36 साल है उसके तीन बच्चे है 

बड़ा लड़का आशीष कुमार 14 साल,छोटा बेटा अनुज 8 साल,तीसरा बेटा अनूप कुमार 5 साल का है 

उनको भी परेशान करता था दिनांक 10 मार्च 2026 को बीती रात के करीब 1 से 2 बजे में शराब पीकर आया और क्रांति देवी से मारपीट करने लगा तथा  रस्सी से गला दबाकर  मौके पर हत्या कर दी हत्या करने के बाद फौरन नागेश कुमार  फरार हो गया सुबह इसकी सूचना मझगईं पुलिस को दी गयी

मायके पक्ष का बयान 

सुरेश कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी बेला कलां थाना मझगई खीरी ने बताया है कि मेरी पुत्री की लगा दबा मेरा दामाद ने  हत्या कर दिया 

 मौके पर थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी मय फोर्स सहित मौके पर पहुँची व मौके का मुआयना किया व फोरेंसिक टीम पहुची!उसके के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस लखीमपुर भेजा गया !मझगई थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द दिन ही दोषी को गिरफ्तार किया जायेगा

कोई टिप्पणी नहीं