Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चंदन चौकी में भारत नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन!

चंदन चौकी में भारत नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन!



चंदन चौकी खीरी:- जिला लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत नेपाल मैत्री होली महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत पलिया की आम जनता और चंदन चौकी की स्थानीय जनता आरएसएस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मंच संचालक रवि गुप्ता ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मंच का संचालन किया कार्यक्रम में आए सभी नेपाल व भारत के अतिथियों को अयोध्या के श्री राम जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड (वरिष्ठ प्रचारक) के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नेपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारी को भारत नेपाल की रोटी बेटी के रिश्ते पर चर्चा की और सामाजिक समरसता पर चर्चा की अपने संबोधन के समापन में बताया कि नेपाल पहले से हिंदू राष्ट्र है उसको हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता नहीं है भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किंतु वह हिंदू राष्ट्र ही है और हम यह चाहते हैं कि भारत नेपाल के बीच समरसता बनी रहे हमारे संबंध अच्छे हो और आपसी भाईचारे और मजबूत हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वरिष्ठ प्रचारक भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के कुटुंब प्रमुख उपस्थित रहे साथ ही 39वीं वाहिनी के एसएसबी कमांडेंट राजेंद्र राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट, भाजपा नेता रवि गुप्ता, दिनेश मिश्रा मंडल करवा, गौरव सिंह खंडकारवा बिजुआ, धीरेंद्र सिंह खंडा सेवा शिक्षण प्रमुख, सुमित तिवारी खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राहुल तिवारी मंडल कारवां,बलजीत सिंह शहर जिला कार्यवाह, निरंजन लाल नगर संघ चालक, कृष्ण अवतार भाटी जिला संपर्क प्रमुख, मुकुट बिहारी जिला समरसता प्रमुख, संतराम गुप्ता खंड संचालक, सुनील कुमार निघासन सरस्वती शिशु मंदिर  प्रधानाचार्य, संजीव सहखंड कार्यवाहक, शिवपाल सिंह सीमा जागरण मंच प्रमुख, आशुतोष कुमार एबीवीपी, धर्म जागरण प्रमुख संजय सिंह, नगर प्रचारक योगेंद्र, जिला प्रचारक शिव प्रकाश तथा नेपाल के मुख्य अतिथि हरिशंकर ठाकुर भारत नेपाल मैत्री संघ के सुदूर पश्चिम अध्यक्ष, श्रवण देउबा धनगढ़ी नेपाल पत्रकार महासंघ अध्यक्ष, हेमंत पौडेल पत्रकार, लक्ष्मण साउथ निर्माण व्यवसाई, शुभ ठाकुर इंडस्ट्रिलिस्ट, पदमराज जोशी धार्मिकअभियंता, त्रिलोक पांडे खिलाड़ी, योगेश बम खिलाड़ी, सुशील पत्रकार, जीवन बिष्ट पत्रकार, सुभाष पौडेल समाजसेवी, सुभाष अग्रवाल व्यवसाई ,प्रदीप विद्या केंद्रीय सदस्य भारत नेपाल मैत्री संघ, सुभाष शाही क्रिकेट अभियंता, योगेश बम विद्यार्थी नेता, हिकमत रावल बीबीसी लंदन नेपाल के मान्यता प्राप्त पत्रकार, ऋतुराज जोशी सीबी 24 के पत्रकार, रविंद्र परिहार प्रोग्राम डायरेक्टर होटल मैनेजमेंट, सुभाष शाही मैनेजिंग डायरेक्टर एसपीए कॉलेज एवं धनगढ़ी फापला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष,की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम के समापन में फूलों की होली खेली गई होली के बाद सभी अतिथियों को भोजन करा विदाई दी गई।


*श्री न्यूज़ 24/आदित्य न्यूज़ से प्रदेश प्रभारी मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट*

कोई टिप्पणी नहीं