Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

₹50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

 ₹50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल


बाराबंकी।

बाराबंकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ असंद्रा थाना क्षेत्र के कांधवापुर मोड़ के पास हुई, जहां पुलिस टीम और बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज सिंह, निवासी बक्शी का तालाब (लखनऊ), लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था। सूरज सिंह पर लखनऊ और बाराबंकी जिलों में चोरी, डकैती और अवैध हथियारों की तस्करी सहित करीब 11 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस दौरान आरएस घाट के पूर्व एसएचओ और स्वाट टीम प्रभारी अंकित त्रिपाठी बाल-बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट:

मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार सिंह,

श्री न्यूज़ 24।

कोई टिप्पणी नहीं