लखीमपुर में सिटी मार्ट का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
लखीमपुर में सिटी मार्ट का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
Rep.by Harish Rastogi
लखीमपुर, मार्च। शहर में होली के पावन अवसर पर सिटी मार्ट के संयोजक राजू अग्रवाल द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। रंग-बिरंगे गुलाल और सांस्कृतिक माहौल ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर राजू अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।


Post a Comment