लखीमपुर खीरी में गौपालक के बंगले से तेंदुआ ने पांच बछड़ों को अपना निवाला बनाया
लखीमपुर खीरी में गौपालक के बंगले से तेंदुआ ने पांच बछड़ों को अपना निवाला बनाया
गौपालक के बंगले से तेंदुआ ने पांच बछड़ों को अपना निवाला बनाया
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी : मझगईं वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौधिया कला में बुधवार तड़के तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया.तेंदुए ने गौपालक के बाड़े में घुसकर पांच नवजात बछड़ों को मार डाला.घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव का पशु बाड़ा नहर किनारे, गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित है। बुधवार सुबह करीब चार बजे तेंदुआ बाड़े में घुस आया। यहां बंधी गायों ने चार-पांच दिन पहले ही बछड़ों को जन्म दिया था.तेंदुए ने एक-एक कर सभी पांचों बछड़ों को अपना शिकार बना लिया.
सुबह घटना की जानकारी होने पर गौपालक के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में भय व्याप्त है.
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी.मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने और खेतों की ओर झुंड में जाने की अपील की.साथ ही तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है.
मझगईं वन रेंज के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि तेंदुए द्वारा पांच बछड़ों को मारने की पुष्टि हुई है।
गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव का पशु बाड़ा नहर किनारे, गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित है.बुधवार सुबह करीब चार बजे तेंदुआ बाड़े में घुस आया.यहां बंधी गायों ने चार-पांच दिन पहले ही बछड़ों को जन्म दिया था.तेंदुए ने एक-एक कर सभी पांचों बछड़ों को अपना शिकार बना लिया.
सुबह घटना की जानकारी होने पर गौपालक के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में भय व्याप्त है.

Post a Comment