Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आज अमेठी के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

आज अमेठी के दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे अहम बैठक


अमेठी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अमेठी के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी अमेठी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12 बजे अमेठी के बहादुरपुर स्थित नैना रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बैठक करीब दो घंटे तक चलेगी।

इससे पहले राहुल गांधी रायबरेली में आयोजित एक महत्वपूर्ण ‘दिशा’ बैठक में भी शामिल हुए थे। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।अमेठी में होने वाली बैठक में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे।बैठक के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्रा के आवास भी जाएंगे। वहां वे उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर अमेठी में कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं और इस दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ



कोई टिप्पणी नहीं