तिलोई CHC में शुद्ध पेयजल का आरओ प्लांट कई दिनों से खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
तिलोई CHC में शुद्ध पेयजल का आरओ प्लांट कई दिनों से खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
तिलोई (अमेठी): तिलोई तहसील क्षेत्र के सिंहपुर विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा शुद्ध पेयजल का आरओ प्लांट कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के इस मौसम में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में लगा आरओ मशीन ठीक से पानी नहीं दे रहा है। इसके कारण मरीजों और तीमारदारों को मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर बिना फिल्टर का पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
इस संबंध में स्थानीय पत्रकार अंकित त्रिवेदी ने सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुनील चौधरी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
स्थानीय लोगों और मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आरओ मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके।
यूपी रिपोर्टर: मारूफ अहमद

Post a Comment