Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार!


अमेठी (तिलोई):

जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत ग्राम सभा मठ, मौजा पन्हौना में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी पवन यादव ने आरोप लगाया है कि दबंगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है।

पीड़ित पवन यादव, पुत्र मेवा लाल यादव, का कहना है कि गांव के ही पवन कुमार, जो कि प्रभावशाली और दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति बताए जा रहे हैं, पहले से ही चारागाह की भूमि पर मकान बना चुके हैं। अब वे उनके घर के पास सटी भूमि पर भी अवैध निर्माण कर रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार, उक्त भूमि गाटा संख्या 1894 के अंतर्गत चारागाह के रूप में दर्ज है, जो कि सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित है। इसके बावजूद, आरोप है कि प्रधान की मिलीभगत से इस भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य जारी है।

पवन यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले में थाना, तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों सहित उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष आर्थिक रूप से सक्षम और प्रभावशाली होने के कारण प्रशासनिक कार्रवाई से बच रहा है।

पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: मारूफ अहमद, यूपी रिपोर्टर

कोई टिप्पणी नहीं