चीनी मिल गेट पर मजदूरों का धरना शुरू, प्रबंधन के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन!
चीनी मिल गेट पर मजदूरों का धरना शुरू, प्रबंधन के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन!
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज
विनय शुक्ला
कमलापुर/सीतापुर।
कमलापुर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ ने बुधवार से चीनी मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने तीन दिवसीय धरने का ऐलान करते हुए प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सिधौली और सीओ सिधौली ने हस्तक्षेप करते हुए कमलापुर थाने में मिल प्रबंधन के जीएम और मजदूर संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता कराई, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद मजदूर संघ ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार चीनी मिल गेट पर धरना शुरू कर दिया।धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह मानव, राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, संयुक्त किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू और भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ के सचिव अरुण कुमार तिवारी सहित कई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मयंक सिंह मानव ने कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को जिले स्तर से प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को नजरअंदाज करना अन्याय है। संगठन मजदूरों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ी तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि कर्मचारियों का बकाया वेतन और भविष्य निधि न देना गंभीर मामला है। जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मिल प्रबंधन लगातार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
संयुक्त किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि मजदूरों की एकता से ही उनके अधिकार मिलेंगे। सभी संगठन मिलकर मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे।
मजदूर संघ के सचिव अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि कई बार मांगें उठाने के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे मजदूरों में भारी नाराजगी है। जब तक सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।मजदूरों की प्रमुख मांगें सभी पुराने कर्मचारियों को तत्काल जॉइन कराया जाए।
कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाए।बकाया भविष्य निधि (पीएफ) जमा कराई जाए।
बंदी के दौरान मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए तथा मृतक व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाए। राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान और पुराने मिल कर्मचारीयों को तत्काल प्रभाव से पुनः काम पर रखा जाए अन्यथा धरना प्रदर्शन और तेज किया जाएगा धरना शुरू होने से चीनी मिल परिसर में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment