Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शौचालय जाने पर मजदूर की पिटाई, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

शौचालय जाने पर मजदूर की पिटाई, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार!


लखीमपुर खीरी।थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम बिजहा, धारी दास पूर्व निवासी कृष्णानंद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शौच के लिए खेत में जाने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

कृष्णानंद ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। वह काम के सिलसिले में एक कुल्हू (तेल पेराई स्थल) पर गया था, जहां मालिक ने उसे निर्देश दिया कि शौच के लिए खेत में न जाकर सड़क किनारे ही जाए। लेकिन जब वह खेत में चला गया, तो इस बात से नाराज होकर मालिक इश्क ने उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद जब वह नजदीकी थाने पहुंचा, तो वहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद कृष्णानंद ने 17 मार्च 2026 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं