Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खेत में उतरे बिजली के करंट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत!

खेत में उतरे बिजली के करंट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत!



तिलोई,अमेठी। जनपद अमेठी की तिलोई तहसील के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अंगूरी के गांव अशरफपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान सूर्यपाल पुत्र पुरई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यपाल सुबह अपने खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि खेत के पास लगे बिजली के खंभे से अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में वे आ गए। करंट इतना तेज था कि वे खुद को संभाल नहीं सके और कुछ ही पलों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी इन्हौना विवेक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की

 विधिक कार्रवाई की जाएगी।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं