Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली!जांच में जुटी पुलिस!

लखीमपुर खीरी में एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली!जांच में जुटी पुलिस!


कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव,जांच में जुटी पुलिस


श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 



लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम कस्ता रतहरा में एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


जानकारी के अनुसार कस्ता रतहरा निवासी रामसागर की पुत्री शुक्रवार सुबह अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली। बताया जाता है कि सुबह जब परिवार के लोग अपने-अपने काम में लग गए तो काफी देर तक युवती कमरे से बाहर नहीं आई। मां जब उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं तो बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।


घटना की सूचना थाना मितौली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


परिजनों के अनुसार युवती की शादी पास के ही से गांव तय हो चुकी थी और हाल ही में गोद भराई का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ था। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं