मुसाफिरखाना तहसील में वकीलों का धरना सातवें दिन भी जारी, कामकाज ठप
मुसाफिरखाना तहसील में वकीलों का धरना सातवें दिन भी जारी, कामकाज ठप
मुसाफिरखाना, अमेठी:
तहसील मुसाफिरखाना, जिला अमेठी में एसडीएम के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। वकील अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं और एसडीएम के स्थानांतरण (ट्रांसफर) की मांग कर रहे हैं।
धरने के चलते तहसील का पूरा प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो गया है। आम लोगों के जरूरी कामकाज भी ठप पड़े हुए हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
वहीं, इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों और वकीलों ने जिलाधिकारी अमेठी से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ताकि तहसील का कार्य जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
रिपोर्ट:
संजय श्रीवास्तव
तहसील संवाददाता, मुसाफिरखाना
जिला अमेठी

Post a Comment