जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक अरुण वर्मा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक अरुण वर्मा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक
सुल्तानपुर ब्रेकिंग
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक अरुण वर्मा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है।पूर्व विधायक ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए अपने शुभचिंतकों और परिचितों को सतर्क रहने की अपील की है।अरुण वर्मा ने बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।हैकर उनके नाम से लोगों को मैसेज भेजकर किसी प्रकार की मांग या सहायता मांग सकता है।पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि उनके नंबर से किसी प्रकार की पैसे या अन्य मदद की मांग की जाती है तो उस पर विश्वास न करें और न ही किसी तरह की डिमांड पूरी करें।उन्होंने अपने समर्थकों व परिचितों से अपील की है कि संदिग्ध मैसेज आने पर सावधानी बरतें और इसकी जानकारी तुरंत उन्हें दें,ताकि किसी भी प्रकार की ठगी या साइबर अपराध से बचा जा सके !!श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर से वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment